व्यापारी आंदोलन के शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल की स्मृति में कल मनाया जाएगा प्रेरणा दिवस |

1 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी आंदोलन में शहीद हुए स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मंगलवार 26 मई को “प्रेरणा दिवस” मनाया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा।

कार्यक्रम शाम 6 बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला कार्यालय उमेश एंड कंपनी, नवीन मंडी समिति कायमगंज में आयोजित होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारी भाइयों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल ने व्यापारियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका संघर्ष आज भी व्यापारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिव बालक शर्मा, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल (राधे), युवा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष प्रवीण यादव, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती अनुराधा दुबे, नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता गंगवार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहेंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *