फर्रुखाबाद न्यूज़:- महिला ने पति व ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप, पहले भी हुई कार्रवाई |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

जनपद के मोहल्ला हाजीगंज, याकूतगंज निवासी महजबीन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति लगातार तीन तलाक देने की धमकी देता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है और उसे दो वर्षीय बेटी सहित घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस पर भी समय रहते प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

शिकायती पत्र के अनुसार, महजबीन का आरोप है कि उसके पति अनस तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोग लंबे समय से उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं और इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।

पीड़िता के मुताबिक, 22 जुलाई 2026 को सुबह करीब 7:40 बजे उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पति को थाने ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया।

महिला का कहना है कि उसने याकूतगंज चौकी में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। इसी कारण उसने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई, अपनी सुरक्षा तथा दो वर्षीय बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, पूरे मामले में याकूतगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच का पारिवारिक विवाद है। उन्होंने कहा कि आरोपी पति को पूर्व में दो बार शांति भंग की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यदि पीड़िता की ओर से कोई नया प्रार्थना पत्र प्राप्त होता है या कोई नया तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *