डांडिया की खनक से गूंजा अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज, महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

रिपोर्ट महेश वर्मा |

शमशाबाद/फर्रुखाबाद |

शमशाबाद नगर स्थित बाबा रामरक्षा पाल अन्नपूर्णा इंटर कॉलेज में रविवार को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की धुन पर नृत्य कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए कार्यक्रम में रितुल रस्तोगी, वंदना रस्तोगी,अंशुल रस्तोगी और भावना गुप्ता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं सभी ने उत्साहपूर्वक डांडिया खेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की ताल से पूरा परिसर उल्लासमय हो गया महिलाओं ने आपसी मेलजोल और उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की आयोजन ने महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने का अवसर दिया कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *