फर्रुखाबाद में राष्ट्रीय पक्षी मोर के 465 पंखों के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद |

वन विभाग और रेंज फर्रुखाबाद की टीम ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोर के पंख नोचने और अवैध रूप से संग्रह करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से राष्ट्रीय पक्षी मोर के 465 पंख बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के निर्देशन में वन विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम दनियापुर में एक व्यक्ति मोर को पकड़कर उसके पंख नोंच रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेंज फर्रुखाबाद की टीम तत्काल ग्राम दनियापुर (पोस्ट मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद) मौके पर पहुंची।

घर की तलाशी में मिले 465 पंख

मौके पर पहुंचने पर अभियुक्त नरेश (पुत्र स्वर्गीय सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम दनियापुर) अपने घर के बाहर बैठा मिला। वन टीम ने नियमानुसार अभियुक्त के घर और उसके परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर से राष्ट्रीय पक्षी मोर के कुल 465 पंख बरामद किए।

न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेजे गए अभियुक्त

वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (यथासंशोधित) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत रेंज केस संख्या 60/फर्रुखाबाद/26-27 दर्ज किया। इसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, फतेहगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जिला कारागार, फतेहगढ़ भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल वन विभाग की टीम:

इस पूरी कार्रवाई के दौरान रेंज फर्रुखाबाद की टीम से अनूप कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी, तापिश अहमद उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, राहुल सक्सेना एवं अमित कुमार वन दरोगा, मनोज कुमार, कुलदीप द्विवेदी, बलवीर सिंह एवं मोहित सक्सेना वन रक्षक आदि अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *