भगवान बुद्ध की नगरी संकिसा का होगा सर्वांगीण विकास, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
4 Min Read

रिपोर्टर सुधीर सिंह |

संकिसा/फर्रुखाबाद।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जनपद फर्रुखाबाद की ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थस्थली संकिसा पहुंचे। यहां उन्होंने बौद्ध स्तूप पर बुद्ध वंदना कर पूजा-अर्चना की तथा स्तूप की परिक्रमा कर भगवान बुद्ध को नमन किया। इसके उपरांत उन्होंने संकिसा में आयोजित महोत्सव में सहभागिता करते हुए बौद्ध अनुयायियों को संबोधित किया और तीर्थस्थल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

संकिसा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा, सांसद श्री मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिला मीडिया प्रभारी श्री शिवांग रस्तोगी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि संकिसा एक पवित्र एवं ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थस्थल है। बौद्ध मान्यताओं के अनुसार, भगवान बुद्ध अपनी माता को उपदेश देने के बाद इसी स्थान पर स्वर्ग से अवतरित हुए थे। यह घटना बौद्ध धर्म में विशेष महत्व रखती है। उन्होंने सम्राट अशोक द्वारा निर्मित स्तूपों की ऐतिहासिक परंपरा और संकिसा के अचल स्तूप की विशिष्टता का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने संपूर्ण मानवता को शांति, करुणा और सदाचार का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। संकिसा भी पिछले कई वर्षों से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिस प्रकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर और काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का भव्य विकास किया गया है, उसी प्रकार संकिसा के बौद्ध तीर्थस्थल को भी कॉरिडोर के माध्यम से विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही यहां फोरलेन सड़क का निर्माण कर तीर्थस्थल को प्रमुख मार्गों से जोड़ने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा।

विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल कितना भी बड़ा गठबंधन बना लें, वे भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और पार्टी 300 सीटों के साथ पुनः सत्ता में आएगी।

उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों की सुरक्षा भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है, जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों को जनता आज भी नहीं भूली है।

श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर भाजपा का समर्थन करेगी तथा विपक्ष के पीडीए संबंधी राजनीतिक दावों का जवाब देगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *