फर्रुखाबाद जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, की कायमगंज में हुई भव्य बैठक और सम्मान समारोह |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/फर्रुखाबाद |

कायमगंज नगर स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में रविवार को जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फर्रुखाबाद, कमालगंज, फतेहगढ़, मोहम्मदाबाद, कायमगंज, शमशाबाद, नवाबगंज और कंपिल क्षेत्रों से आए प्रमुख दवा व्यवसायियों ने भारी संख्या में शिरकत की।

गणेश वंदना से हुआ भव्य शुभारंभ:

कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर औपचारिक शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलन में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, जिला संरक्षक एन.सी. अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विनय रस्तोगी, नगर महामंत्री / मीडिया प्रभारी मनोज जौहरी, जिला महामंत्री अजय कटियार, कोषाध्यक्ष राजेश दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज किशोर दुबे व जिला मंत्री विवेक अग्रवाल मौजूद रहे |

संगठन को मज़बूत बनाने और दवा व्यवसाय के हितों पर चर्चा:

बैठक का मुख्य उद्देश्य केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा दवा व्यवसाय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करना था। वक्ताओं ने दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। उपस्थित

पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव साझा करते हुए कहा कि सभी व्यवसायियों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे किसी भी समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान निकाला जा सके।

संगीत संध्या में झूमे पदाधिकारी:

बैठक के दूसरे चरण में एक शानदार म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार ने अपने सुमधुर गीतों से सबका मन मोह लिया। उनके द्वारा गाए गए लोकप्रिय गानों पर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य झूम उठे, जिससे पूरा माहौल बेहद खुशनुमा और ऊर्जावान हो गया।

प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान बुजर्गो का सम्मान

सभी बुजर्गों को साल ओर पुष्प देकर सम्मानित किया |

सुशीला देवी, कृष्ण चंद्र जौहरी, नरेश चंद्र अग्रवाल, उल्फत सिंह शाक्य, शिव शंकर लाल गुप्ता, अनिल कुमार मिश्रा,

मिथलेश अग्रवाल, लता अग्रवाल,

सौरभ गंगवार, अभिषेक मिश्रा, मनजीत चौरसिया, शिवम दुबे, पंकज अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विपिन शाक्य, शोएब अहमद, विक्रम हालधर, स्वदेश राजपूत, राज भूषण सिंह और राजीव गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य दवा व्यवसाई मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन के हितों और दवा व्यवसाय की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *