फर्रुखाबाद न्यूज़:- पटाखों का जखीरा बरामद, चार विक्रेता गिरफ्तार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

राजेपुर /फर्रुखाबाद |

थाना पुलिस ने अवैध रूप से भंडारित किए गए पटाखों का जखीरा बरामद कर चार विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिलने पर राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने पटाखों की बिक्री करने वाले थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर सोमवंशी निवासी संजीव पुत्र राधेश्याम, गौरव कुमार पुत्र अरविंद, रोहित कुमार पुत्र अरविंद तथा संदीप कुमार पुत्र रामविलास को गिरफ्तार कर लिया। मौके से छोटे-बड़े कुल 38 कार्टन बरामद किए गए, जिनमें बारूदी पटाखे, स्काई शॉट, चकरी, फुलझड़ी आदि शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे दीपावली पर आतिशबाजी बेचने के लिए पहले से ही सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर भंडारित कर लेते थे। दीपावली के पर्व पर आतिशबाजी को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *