फर्रुखाबाद न्यूज़:- व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों का हुआ गठन, वितरित किए नियुक्ति पत्र, उमेश गुप्ता बने जिलाध्यक्ष |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
6 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कायमगंज इकाई के संगठनात्मक कार्यक्रम में व्यापारियों की एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद हुई। जिला तहसील कमेटी, नगर कमेटी और युवा नगर कमेटी समेत विभिन्न इकाइयों का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके साथ ही पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू दयाल कौशल ने जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा दुबे, नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक शर्मा, तहसील अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, युवा तहसील अध्यक्ष प्रवीण यादव तथा युवा नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। रक्तदान करने वाले व्यापारी भाइयों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिन पर शरबत वितरण कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रायोजक शशांक गुप्ता और आशीष गुप्ता को स्मृति चिन्ह, पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। फर्रुखाबाद से आए नगर अध्यक्ष अंकित गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता उर्फ माइकल पापड़ी वाले और उपाध्यक्ष विजय सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे का भी सम्मान हुआ।

जिला कमेटी में उमेश गुप्ता को जिला अध्यक्ष, सत्यनारायण वर्मा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत गुप्ता को जिला महामंत्री और नीरज अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा कमेटी में शिवबालक शर्मा अध्यक्ष, महेंद्र राजपूत व रंजीत कुमार महामंत्री तथा दिलीप कुमार शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए।

तहसील कमेटी में अंकित कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, अंबुज कुमार गंगवार को महामंत्री और रसिक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। युवा तहसील कमेटी की कमान प्रवीण यादव को सौंपी गई। नगर कमेटी में रोहित गुप्ता अध्यक्ष, अभिषेक माहेश्वरी महामंत्री और शशांक गुप्ता कोषाध्यक्ष बने। युवा नगर कमेटी में संतोष गुप्ता को अध्यक्ष तथा अजय गुप्ता को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी मिली।

व्यापारी एकता को बताया सबसे बड़ी ताकत

जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक व्यापारियों और पदाधिकारियों की भागीदारी का आह्वान किया गया।

उमेश गुप्ता ने संगठन की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि कायमगंज में आग की घटनाओं के दौरान फतेहगढ़ से दमकल वाहन पहुंचने में लगने वाले समय को देखते हुए मंडी समिति कायमगंज में दमकल की गाड़ी स्थायी रूप से तैनात कराने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई थी। मांग स्वीकार होने के बाद वाहन की स्थायी व्यवस्था की गई।

उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़े एक मामले का भी उल्लेख किया और कहा कि व्यापारी के साथ कथित दुर्व्यवहार की शिकायत पर संगठन की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था, जिसके बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू दयाल कौशल ने कहा कि संगठन मजबूत है और व्यापारियों के हित में सही कार्य करने के लिए किसी अधिकारी से डरने की आवश्यकता नहीं है। जरूरत पड़ने पर संगठन व्यापारियों के साथ तन-मन-धन से खड़ा रहेगा।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा ने भी व्यापारी एकता पर जोर देते हुए कहा कि जब संगठन किसी मुद्दे पर आवाज उठाए तो सभी व्यापारियों को एकजुट होकर साथ देना चाहिए।

नगर अध्यक्ष ने दिलाया सम्मान की लड़ाई का भरोसा

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए नगर इकाई हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ यदि अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है तो उसे व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि पूरे व्यापारी संगठन के सम्मान से जोड़कर देखा जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से केवल सदस्यता या सहयोग तक सीमित न रहकर संगठन की बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

महिला जिला अध्यक्ष अनुराधा दुबे ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिला एवं नगर महिला कमेटी की बैठकें आयोजित कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में नगर महामंत्री अभिषेक माहेश्वरी ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पदाधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया तथा ₹3000 का नगद पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम के संचालन के लिए सौरभ गुप्ता को सम्मानित किया गया। रोज गार्डन के प्रबंधक रितेश सेठ और सोनू गुप्ता का भी सहयोग के लिए आभार जताया गया। बताया गया कि जनवरी 2027 में नगर कमेटी की ओर से जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़े स्तर पर सम्मान समारोह प्रस्तावित है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *