सर्किल स्तर पर बड़ा फेरबदल: एसपी ने बदले कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद के सीओ |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के तीन प्रमुख सर्किलों के क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कायमगंज, अमृतपुर और मोहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार:

  1. राजेश कुमार द्विवेदी: सीओ कायमगंज को स्थानांतरण कर अमृतपुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  2. आलोक कुमार सिंह: सीओ अमृतपुर को मोहम्मदाबाद सर्किल में नया क्षेत्राधिकारी नियुक्त किया गया है।
  3. अजय वर्मा: सीओ मोहम्मदाबाद को स्थानांतरित कर कायमगंज सर्किल का प्रभार दिया गया है।

एसपी द्वारा जारी इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से पालन करने और नए कार्यस्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *