फर्रुखाबाद न्यूज़:- देवर की दबंगई! भाभी को लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

बढ़पुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर ने गाली-गलौज का विरोध करने पर अपनी भाभी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में महिला घायल हो गई, जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन मढ़ैया निवासी 32 वर्षीय सुशीला, पत्नी स्वर्गीय राजेश, ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका देवर आए दिन बेवजह गाली-गलौज करता था। बुधवार को जब उसने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि देवर ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुशीला को तत्काल जिला अस्पताल लोहिया ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया।

तहरीर मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *