फर्रुखाबाद न्यूज़:- चकबंदी में बवाल: कानूनगो-लेखपालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घर में घुसकर बचाई जान |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बराकेशव के मजरा नगला जब्ब में गुरुवार दोपहर चकबंदी की कार्रवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों और चकबंदी कर्मचारियों के बीच विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कानूनगो और लेखपालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और एक ग्रामीण के घर में घुसकर शरण लेनी पड़ी।

बताया गया कि चकबंदी की कार्रवाई के दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने कानूनगो महिपाल, शिवकुमार तथा लेखपाल सुरजीत, सत्य प्रकाश, अविनाश और राशिद के साथ मारपीट कर दी। कर्मचारियों को काफी दूर तक दौड़ाए जाने की भी बात सामने आई है।

बवाल बढ़ता देख कानूनगो और लेखपाल जान बचाकर एक ग्रामीण के घर में घुस गए। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठी फटकारकर स्थिति को नियंत्रित किया और चकबंदी कर्मचारियों को सुरक्षा के बीच थाने पहुंचाया।

घटना के दौरान तीन ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। वहीं विवाद में एक मोटरसाइकिल और कुर्सी क्षतिग्रस्त होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चकबंदी की कार्रवाई के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ कि विवाद देखते ही देखते मारपीट और भगदड़ में बदल गया, इसका पूरा सच पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयानों के बाद ही सामने आएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *