महिला की मौत पर भड़का गुस्सा, अस्पताल में स्वास्थ्य टीम पर हमला |

3 Min Read

फर्रुखाबाद /

मसेनी रोड में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक निजी एस एस अस्पताल में महिला की मौत के बाद जांच करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार को अस्पताल संचालकों और समर्थकों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि सीएमओ की गाड़ी तक घेर ली गई और उनके साथ जमकर अभद्रता की गई। इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

जानकारी के मुताबिक थाना राजेपुर क्षेत्र निवासी अश्वनी अपनी पत्नी स्वेता को पित्त की पथरी के इलाज के लिए मसेनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराने पहुंचे थे। आरोप है कि उपचार के दौरान अचानक महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। जांच में ऑपरेशन थिएटर मिला अमानक मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर कथित रूप से मानकों के अनुरूप नहीं मिला। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन थिएटर को सील करने की तैयारी कर रही थी। सीएमओ की गाड़ी घेरकर किया विरोध

इसी दौरान अस्पताल संचालकों और वहां मौजूद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि सीएमओ की गाड़ी को घेर लिया गया और उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया। स्थिति बिगड़ती देख सीएमओ को मौके से निकलना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में मचा हड़कंप घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। अब पूरे घटनाक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

बड़ा सवाल — आखिर कब तक बिना मानकों के चलते रहेंगे अस्पताल?

इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर जांच में लापरवाही और मानकों की अनदेखी सामने आती है, तो यह मामला जिले के स्वास्थ्य तंत्र पर बड़ा सवाल बन सकता

वाइट:–मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार

वाइट:– पीड़ित परिजन |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *