जिंदगी की जंग हारा घायल युवक: ट्रैक्टर की टक्कर के 26 दिन बाद तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कंपिल/कायमगंज/फर्रुखाबाद।

थाना क्षेत्र में करीब 26 दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दिल्ली इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी 25 वर्षीय सुरजीत 30 अप्रैल को अपने साथी मृत्युंजय के साथ गांव दीपपुर नगरिया में एक दावत में शामिल होने गया था। दावत से लौटते समय गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरजीत की हालत नाजुक देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन बेहतर इलाज के लिए पहले कानपुर ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर दिल्ली के अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सुरजीत की मौत हो गई।

मृतक का शव गांव पहुंचते ही पत्नी राधिका, परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। सुरजीत अपने पीछे दो मासूम बेटियां छोड़ गया है। बड़ी बेटी काव्य छह वर्ष और छोटी तान्या मात्र तीन वर्ष की है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के पिता प्रमोद ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उन्होंने ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर कंपिल थाना प्रभारी नितिन चौधरी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर 30 अप्रैल को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *