टॉर्च छीनने के विवाद में खूनी संघर्ष; युवक को सरेआम मारा चाकू, तीन गंभीर रूप से घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद/

जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में टॉर्च छीनने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों द्वारा किए गए लाठी-डंडों और चाकू के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना थाना क्षेत्र के गांव कुँवरपुर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रात गांव निवासी अनुराग अपने छोटे भाई राज के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने दबंगई दिखाते हुए राज से टॉर्च छीन ली। घर पहुंचकर राज ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद अनुराग अपने भाई आलोक के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार चाकू से हमला कर दिया।

हमले में अनुराग के बगल में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आलोक के हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अनुराग और आलोक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *