शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान, कायमगंज में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लौह पुरुष के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता और भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शैम्पी पाल ने प्रथम, वैश्नवी ने द्वितीय तथा पुष्पांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रबंधिका श्रीमती मोनिका अग्रवाल ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा देश की रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता, साहस और दृढ़ संकल्प के कारण भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। उनके विचार आज भी युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश से सराबोर रहा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर ममता सिंह, शिल्की मिश्रा, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, कमला गंगवार, शशांक शुक्ला, लालाराम राजपूत, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान, शोभा यादव, मोनी भारद्वाज, रेशमा खान, सुजाता राजपूत, गुंजन पाल, नेहा विश्वकर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *