एपीएस फतेहगढ़ के वर्धन दीक्षित ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक्स में रचा गौरव, तीन स्वर्ण पदक सहित सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ के एथलेटिक्स दल ने सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं फतेहगढ़ शहर का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रतिभाशाली एथलीट वर्धन दीक्षित ने अंडर-19 बालक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

वर्धन दीक्षित ने अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 200 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

इसके अतिरिक्त, अंडर-19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रिले दौड़ में एपीएस फतेहगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

वर्धन दीक्षित के उत्कृष्ट एवं निरंतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-19 बालक वर्ग का ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’ (Best Athlete) भी घोषित किया गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में खिलाड़ियों के समर्पित प्रशिक्षकों श्री सुरेंद्र सिंह परिहार एवं श्रीमती अनूपा अग्निहोत्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं प्रतियोगिता के लिए आवश्यक तैयारी कराई। विद्यालय परिवार ने उनके अथक प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की।

विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करना पूरे विद्यालय परिवार के साथ-साथ फतेहगढ़ शहर के लिए भी अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिया शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य श्री नितिन चतुर्वेदी ने भी खिलाड़ियों को निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान किया तथा इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं खेल के प्रति समर्पण के साथ-साथ प्रशिक्षकों के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं और विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को विकसित करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती हैं।

एपीएस फतेहगढ़ परिवार ने वर्धन दीक्षित, 4×100 मीटर रिले टीम, प्रशिक्षक श्री सुरेंद्र सिंह परिहार एवं श्रीमती अनूपा अग्निहोत्री तथा समस्त खेल विभाग को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *