30 लाख की लूट में पुलिस का शिकंजा और कसा, फरार आरोपी मोनू पाल गिरफ्तार— 4.76 लाख की नकदी बरामद |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद।

Ad image

इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के पास 18 अगस्त को हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में मोहम्मदाबाद पुलिस ने एक और वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 लाख 76 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब लूट की रकम और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोनू पाल पुत्र विजयपाल, निवासी कोल्हार, थाना घिरोर, जनपद मैनपुरी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लूटकांड में वांछित मोनू पाल इटावा-बरेली हाईवे स्थित दीपक ढाबे पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ढाबे पर खाना खा रहे आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके कब्जे से 4,76,500 रुपये नकद बरामद किए। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

पहले पकड़े जा चुके हैं चार आरोपी

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक के अनुसार, 30 लाख रुपये की लूट के इस मामले में पुलिस पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 19 अगस्त को पुलिस ने शिवकुमार, विशाल उर्फ सीटू और उमेश उर्फ ततैया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख रुपये बरामद किए थे।

इसके बाद 21 अगस्त को पुलिस ने कुंवर बहादुर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1,03,449 रुपये नकद, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।

सोनू के खुलासे से मोनू तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान कुंवर बहादुर उर्फ सोनू ने कथित तौर पर बताया था कि लूट की बची हुई रकम का एक हिस्सा मोनू पाल के पास है। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दीपक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया।

मोनू की गिरफ्तारी और उसके पास से बरामद नकदी को लूटकांड की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों और लूट की पूरी रकम के संबंध में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *