फर्रुखाबाद |
फर्रुखाबाद के भरखा सलेमपुर चौराहे पर IMA एवं रेडक्रॉस की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 400 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका परीक्षण किया और आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया।
शिविर के दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर IMA अध्यक्ष डॉ. कविता शर्मा, डॉ. इमरान अली एवं डॉ. नावेद अलीम सहित चिकित्सकों की टीम मौजूद रही।
स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ लिया। आयोजकों के अनुसार, जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

