फर्रुखाबाद न्यूज़:- टप्पेबाजों का शातिर खेल, रास्ता पूछकर बाइक पर बैठाया, जेब से 50 हजार उड़ाए |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कंपिल/फर्रुखाबाद/

भैंस खरीदने जा रहे किसान को रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर लिफ्ट देना दो टप्पेबाजों को भारी पड़ने के बजाय किसान को महंगा पड़ गया। आरोप है कि बाइक पर बैठाने के दौरान शातिरों ने उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए और देखते ही देखते फरार हो गए। बाइक से उतरने के बाद जब किसान ने जेब टटोली तो रकम गायब मिलने पर उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे, लेकिन तब तक आरोपी बाइक समेत भाग चुके थे।

Ad image

कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी राजेंद्र यादव मंगलवार सुबह भैंस खरीदने के लिए फुलू नगला जा रहे थे। कंपिल बाईपास के पास उनकी बाइक पंचर हो गई। साथी बाइक ठीक कराने के लिए चले गए। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अटैना जाने का रास्ता पूछा और राजेंद्र को अपनी बाइक पर बैठा लिया।

आरोप है कि रास्ते में मौका पाकर दोनों युवकों ने किसान की जेब काटकर उसमें रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर उतरने के बाद राजेंद्र ने जेब देखी तो नकदी गायब थी। रकम गायब होने की जानकारी होते ही उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों आरोपी बाइक की रफ्तार बढ़ाकर फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके भागने का रास्ता पता लगाया जा सके।

वहीं, घटनास्थल पर पीड़ित के साथ आए एक युवक और पुलिसकर्मी के बीच मोबाइल फोन व पासवर्ड को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई। पुलिस युवक को थाने ले गई। हालांकि थाना प्रभारी नितिन कुमार ने विवाद और हाथापाई की घटना से इनकार किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर टप्पेबाजों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दिनदहाड़े इस तरह किसान की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए जाने की घटना से क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *