तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा: सड़क हादसे में 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर ।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/ फर्रुखाबाद

मुख्य बिंदु:

फर्रुखाबाद मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो।

हादसे में 5 लोग घायल, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को लोहिया अस्पताल (फर्रुखाबाद) रेफर किया गया।

ऑटो में क्षमता से अधिक (करीब एक दर्जन) सवारियां थीं।

हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से फरार।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। फर्रुखाबाद मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना फर्रुखाबाद मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके कारण तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया।

घायलों का विवरण

हादसे के वक्त ऑटो पुलगालिब तिराहे से फैजबाग की ओर जा रहा था। घायलों में कस्बा कायमगंज के मोहल्ला कूंंचा गंगा दरवाजा निवासी 30 वर्षीय रेखा सक्सेना (पत्नी बबलू सक्सेना), संजीव पुत्र नरेश, उनकी पत्नी अन्नपूर्णा, सोनी पत्नी बबलू और शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव खुड़ना खार निवासी 50 वर्षीय नीरज शामिल हैं। इनमें से सोनी अपने पिता विश्वनाथ के निधन की दुखद सूचना मिलने पर मायके जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया।

राहत और बचाव कार्य

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज पहुंचाया।

सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अमरेश ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद रेखा और नीरज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल (फर्रुखाबाद) रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

क्षमता से अधिक सवारियां और चालक फरार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में करीब एक दर्जन सवारियां भरी हुई थीं, जो कि नियम विरुद्ध है। हादसे के बाद ऑटो चालक स्थानीय लोगों की मदद से पलटे हुए ऑटो को सीधा कर मौके से फरार हो गया ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *