काक नदी तट पर बनेगी विशेष कार्ययोजना, वृक्षारोपण व जनजागरूकता पर जोर

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

काक नदी तट पर बनेगी विशेष कार्ययोजना, वृक्षारोपण व जनजागरूकता पर जोर

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। जिला गंगा समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, नदी पुनर्जीवन और जनभागीदारी को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में काक नदी के तट पर व्यापक वृक्षारोपण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। साथ ही नदी किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में “नदी जन चौपाल” आयोजित कर स्थानीय लोगों को जागरूक करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए।

शिक्षा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभागों को न्यूनतम पांच-पांच विद्यालयों का चयन कर “One Student One Plant” एवं “Success Plant” अभियान के तहत विद्यार्थियों से पौधारोपण कराने को कहा गया।

इसके अलावा गड्ढा खुदान कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए सभी विभागों से अपनी कार्ययोजना वन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया। पूर्व वर्षों 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 में किए गए वृक्षारोपण स्थलों की सूची उपलब्ध कराकर उनके अनुश्रवण और मूल्यांकन पर भी विशेष जोर दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *