एटा – थाना कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त ( पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा , 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (315 बोर),एक चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नम्बर, छीने हुए दो मोबाइल फोन व 4500 रुपये बरामद ।
घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 22/23.07.2026 की रात्रि समय करीब 01:00 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस गश्त कर रही थी तो सूचना प्राप्त हुई कि अपराधी किस्म के दो व्यक्ति शिकोहाबाद रोड पर मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं स्थानीय पुलिस द्वारा शिकोहाबाद रोड पर गंगनपुर के पास जब इनको रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे तथा बाइक सवार व्यक्ति द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। और मोटरसाइकिल गिर गई।एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। जिसे कांबिंग कर खोजने के सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। घायल को पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पूछा गया तो घायल बदमाश द्वारा अपना नाम सौरव उर्फ छोटू पुत्र सुंदर लाल निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर बताया। घायल सौरव उपरोक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा , 01 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (315 बोर),एक चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो बिना नम्बर, प्लेट रंग काला, छीने हुए दो मोबाइल फोन सैमसंग व बीवो कम्पनी,छीने हुए 4500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त सौरव उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी राहुल पुत्र राजवीर सिंह निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर के साथ मिलकर दिनांक 18.07.2026 को रात्रि में हाथी गेट के पास से 02 मोबाइल व पैसे छीने गए थे। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं0-337/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–*
1. सौरभ उर्फ छोटू पुत्र सुंदर लाल निवासी काशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा उम्र करीब 25 वर्ष
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पंवार
2. व0उ0नि0 अरुण कुमार . उ0नि0 पारस त्यागी . का0 पवन कुमार . का0 उत्तम सिंह
