80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 ने विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

80वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 ने विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग

*

*वीर नारियों एवं कारगिल युद्ध में दिव्यांग हुए सैनिक को किया सम्मानित*

Ad image

*युवाओं से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान*

*शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि*

*पुलिस लाइन एटा से तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

एटा । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद एटा में मा0 राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम मारहरा रोड स्थित रानी अवंती बाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सस्वर गायन किया गया तथा मा0मंत्री जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन भी हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रभारी मंत्री ने वीर नारियों एवं कारगिल युद्ध में दुश्मन की गोलाबारी से दिव्यांग हुए सैनिक को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली वीर नारियों में शहीद सैनिक राम सिंह की पत्नी ज्ञानवती, शहीद राजेश कुमार की पत्नी श्वेता यादव, शहीद सिग्नलमैन होमेश प्रताप सिंह की पत्नी श राधा देवी तथा शहीद लांस नायक ओसपाल सिंह की पत्नी ममता देवी शामिल रहीं। इसके साथ ही कारगिल युद्ध के दौरान जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में दुश्मन से लड़ते हुए दिव्यांग हुए हवलदार मुकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं बलिदानियों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। उनके त्याग एवं बलिदान के कारण ही हम स्वतंत्र वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं अन्य स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करें और अर्जित ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग देश एवं समाज की सेवा में करें।

इसके पश्चात मंत्री जी धर्मवीर प्रजापति ने कासगंज रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अमर शहीदों एवं बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

इसके उपरांत मंत्री जी ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, राजकीय स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्वेता सिंह, सीओ कृतिका सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *