फर्रुखाबाद/
कार्यालय अधिशासी अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण खंड, फतेहगढ़ द्वारा समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33/11 केवी उपकेंद्र ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद के अंतर्गत नए डबल सर्किट चौक फीडर के निर्माण कार्य हेतु दिनांक 16 और 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चौक फीडर की आंशिक रूप से निम्नलिखित मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। चौक फीडर के अंतर्गत घुमना, खतराना, नेहरू रोड, चौक, लोहाई रोड, स्टेट बैंक, नुनहाई, खड़ियाई, सेनापति, नाला सुमित सुमाल, सुतहट्टी तथा मिल्क डेरी फीडर के अंतर्गत तलैया फजल इमाम, भूरा बाली गली, मुफ्ती शाहलाल, पानी टंकी, रेटगंज शामिल हैं।अतः उपभोक्ताओं से उक्त समय में विद्युत आपूर्ति बंद रहने के लिए खेद है। अनुरोध है कि समय रहते विद्युत संबंधी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। अपेक्षित सहयोग के लिए धन्यवाद।
