ई-रिक्शा में ब्लेड से पर्स काटने वाली महिलाएं गिरफ्तार, सोने के कंगन और नकदी बरामद

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

ई-रिक्शा में ब्लेड से पर्स काटने वाली महिलाएं गिरफ्तार, सोने के कंगन और नकदी बरामद

जनरल फोर्स ब्यूरो/अमरोहा

अमरोहा जनपद की अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। ये ई-रिक्शा में ब्लेड से पर्स काटकर चोरी करती थीं।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान गुलफशा पत्नी समीर और तरन्नुम पत्नी साहिल के रूप में हुई है। दोनों मुरादाबाद के वारसी नगर की हैं। पुलिस ने इनके पास से दो सोने के कंगन, एक अंगूठी, एक काला बैग और नकदी बरामद की है।

पूछताछ में सामने आया कि ये सर्राफा बाजार में ग्राहकों को निशाना बनाती थीं। ई-रिक्शा में ग्राहक के बैठते ही सवार होकर ब्लेड से पर्स काटकर जेवर चुरा लेती थीं। इन्होंने सोने की चेन चोरी करने की बात भी कबूली है।

दोनों का आपराधिक इतिहास भी है। गुलफशा पर रामपुर, मेरठ, संभल और अमरोहा में कई केस दर्ज हैं। तरन्नुम पर मेरठ और अमरोहा में केस हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *