फर्रुखाबाद न्यूज़:- कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंत्री कैलाश राजपूत और डीएम अंकुर लाठर ने की शिरकत |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
5 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

फतेहगढ़ कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित में मुख अतिथि राज्यमंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश कैलाश सिंह राजपूत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डा. अंकुर लाठर ने की। स्वतंत्रता के अवसर पर जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने प्रातः 7:30 बजे जेएनबी रोड़ स्थित भारत रत्न डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रातः 8 बजे मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों,शिक्षकों और छात्र छात्राओ की मौजूदगी में राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ।तत्पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान जन गण मन गण,का वाचन किया गया।अतिथियों ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ कलैक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।सभागार में भारत माता चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व.रामचरण वर्मा की धर्मपत्नी उर्मिला वर्मा को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन जरूरी जिलाधिकारी डा.अकुर लाठर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजादी दिलाने के साथ हमें जिम्मेदारियां भी सौंपी है।आजादी का वास्तविक अर्थ अपने अधिकारो के साथ कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना है। प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास स्वच्छता रखने,यातायात नियमों का पालन करने और जरुरतमंदों की मदद करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद के विकास के लिए प्रशासन और जनता को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बेहतर सड़क, शिक्षा,और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ किसानों को योजनाओं का लाभ तथा महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित व सम्मान जनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय में आने वाला प्रत्येक नागरिक उम्मीद लेकर आता है।अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व है कि जरुरतमंद व्यक्ति कार्यालय में सम्मान लेकर जाएं। यही सुशासन और लोकतंत्र का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने स्वच्छता,जल,संरक्षण,पौधारोपण,सड़क सुरक्षा,बेटियों की शिक्षा व‌ सम्मान और सकारात्मक सोच राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। एकजुट होकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान दें।विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बोध होने के साथ ही उनका जीवन क्रियान्वय न भी करना चाहिए। इससे स्वतन्त्रता की भावना सदैव क़ायम रहेंगी और देश निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य ने कहा कि भारत की महान विभूतियां, संतों और महापुरुषों ने सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है। आजादी के इतिहास में देश के प्रत्येक परिवार का किसी ना किसी रूप में योगदान रहा है।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मौजूदगी को इसका जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।वीर सपूतों की स्मृति में हर घर तिरंगा अभियान:मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मृति में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहें हैं।अपराध मुक्त प्रदेश के निर्माण के लिए सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी की सक्रिय भूमिका और ईमानदारी से किए जा रहे कार्यों की सराहना की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान कार्यक्रम में जनपद कवि शिवओम अम्बर,जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता,भूपेंद्र सिंह तथा विधालयो की छात्राओं ने भारत की गौरवगाथा पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी।इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को मुख अतिथि,

जनप्रतिनिधियों, तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी डा.अकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, ने केन्द्रीय कारागार, जिला कारागार एवं महिला बंदियों का कुशलक्षेम जाना। बंदियों को मिष्ठान और फल वितरित किए गए। तथा कारागार परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० रामचरण वर्मा की धर्म पत्नी उर्मिला वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार,नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार,जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश चंद्र आदि रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *