जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री एवं परिवहन रोकथाम प्रवर्तन अभियान चलाया गया |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद महोदया डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 14.10.2026 को जिला आबकारी अधिकारी जी पी गुप्ता द्वारा देशी शराब दुकान जे एन वी रोड, कठेरियां नगला व कंपोजिट दुकान जे एन वी रोड का निरीक्षण किया गया तथा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी द्वारा मय स्टाफ कायमगंज क्षेत्र में स्थित संदिग्ध ग्राम ममापुर में कई संदिग्ध स्थलों पर दबिश कार्यवाही की गई। इसके साथ ही देशी शराब दुकान बरझाला , लुधैया पावर हाउस, चन्दूइया तथा कंपोजिट शॉप बरझाला व लुधैया पावर हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, pos मशीन से बिक्री एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा देशी दुकानों की कैंटीन की भी सघन जांच की गई।संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।

जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *