ओवरलोड माल ढोने के अभियोग में 4 ट्रक सीज, खनन विभाग तथा जीएसटी विभाग ने लगाया जुर्माना |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 4 ट्रक सीज किये गये व उन पर रू0 2.33 लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 1 ट्रक सीज किये गये, जिन पर रू0 10 हजार का कर बकाया था।

चेकिंग के दौरान मोहम्मदाबाद की एक फर्म से सेन्ट्रल जेल फर्रूखाबाद के अलग-अलग नामों से 6 बिल लेकर एक हजार बोरी सीमेण्ट ले जाता हुआ ट्रक पकड़ा गया। ट्रक के सभी बिल रू0 50 हजार से कम धनराशि के थे। यह ई-वेबिल से बचने के लिये किया गया था। ट्रक को मसेनी से कादरीगेट की ओर जाते हुये दीप पैलेस के पास पकड़ा गया था। ट्रक में लदे माल से जीएसटी चोरी की आशंका के दृष्टिगत जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त अमित त्यागी को सूचना दी गई तथा ट्रक उनके हवाले कर दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा इस ट्रक पर रू0 55 हजार जुर्माना लगाया गया तथा जीएसटी विभाग द्वारा रू0 80 हजार जुर्माना सम्भावित है।

खनन अधिकारी के साथ चेकिंग में मौरंग ले जाते हुये एक ट्रक को पकड़ा गया, जिस पर परिवहन विभाग द्वारा रू0 57 हजार तथा खनन विभाग द्वारा रू0 28 हजार जुर्माना लगाया गया।

भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *