फर्रुखाबाद।
श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की फर्रुखाबाद शाखा में आयोजित एक विशेष बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के रीजनल हेड विपिनेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंकज मोना कपूर एवं रोहिताश सुमन श्रीवास्तव को “इंडिया टॉप क्वालिफायर” बनने पर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने सम्मानित साथियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विपिनेश तिवारी ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतर बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ कर्मचारियों और सलाहकारों को आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और बेहतर ग्राहक सेवा के बल पर कोई भी व्यक्ति कंपनी में ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।
शाखा प्रबंधक प्रभाकर अग्निहोत्री ने बताया कि श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड देश की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक है, जो ग्राहकों को जीवन बीमा, परिवार की आर्थिक सुरक्षा, बचत एवं भविष्य की वित्तीय योजनाओं से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराती है।
उन्होंने कहा कि श्रीराम फाइनेंस समूह देश के प्रमुख वित्तीय सेवा समूहों में शामिल है। समूह की विभिन्न कंपनियां वित्त, बीमा, वाहन ऋण, एमएसएमई फाइनेंस और अन्य वित्तीय सेवाओं के माध्यम से करोड़ों ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। फर्रुखाबाद शाखा भी जनपद के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। कंपनी में बीमा सलाहकार एवं अन्य पदों पर कार्यरत लोग अपने प्रदर्शन के आधार पर बेहतर आय अर्जित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
बैठक में ब्रांच मैनेजर प्रभाकर अग्निहोत्री, एरिया मैनेजर श्रद्धा सक्सेना, सेल्स मैनेजर प्रिया रानी सक्सेना, अखिलेश यादव, रघुराज सिंह, विजय तथा ब्रांच ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव प्रणवी अग्निहोत्री सहित शाखा के अनेक कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी व्यावसायिक लक्ष्यों, बेहतर ग्राहक सेवा और बीमा जागरूकता बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह और सभी कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के साथ हुआ।
