कायमगंज में श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों का किया भव्य सम्मान, जल्द लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

नगर स्थित श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी मंदिर परिसर में रविवार को श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता और नगर अध्यक्ष अमित सेठ की पदोन्नति होने पर उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी महाराज की तस्वीर भेंट कर मिष्ठान खिलाते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इस दौरान हनुमान जी महाराज के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नेता अखिलेश शर्मा एवं अरुण सक्सेना ने भी व्यापार मंडल पदाधिकारियों को राम नाम की पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ ने कहा कि श्री कोतवालेश्वर हनुमान जी सेवा ट्रस्ट टीम द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्य बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी मंदिर समिति के हर सामाजिक और धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट टीम के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी और प्रबंधक संगम शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही मंदिर परिसर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें मरीजों की मुफ्त जांच के साथ निःशुल्क दवा वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कन्हैया लाल, कमलेश भारद्वाज, विशाल श्रीवास्तव, बबलू राठौर, दीपू शर्मा, जयवीर, मनोज, अखिलेश शर्मा, अरुण सक्सेना, गौरव अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अवनीश कौशल, दीपक शाक्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सम्मान समारोह के साथ-साथ सामाजिक सेवा की नई पहल की घोषणा ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *