नाली विवाद ने लिया खूनी रूप: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

शमशाबाद फर्रुखाबाद ।

नाली के पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डण्डे लोहे के पाइप एवं बेलचा चल गए तथा पथराव हुआ।जिसमें दोनों पक्षों से साथ लोग घायल हो गए ।एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । सभी घायलों के सिर में चोटें है ।एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।चिकित्सकों ने तीन लोगों को उपचार हेतुराम मनोहर लोहिया के लिए रेफर कर दिया है ।

शमशाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां निवासी रविंद्र प्रताप सिंह राजपूत के मकान से मोहल्ले के सुरजीत कुमार की नाली निकली है जिसमें उनके समर का पानी चलता रहता है रविंद्र प्रताप सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि नाली में समर का पानी निकलने से उनके मकान में सीलन बनी रहती है और मकान चटक गया है । नाली में समर का पानी बंद करने की शिकायत सुरजीत कुमार से कहने के लिए रविंद्र प्रताप सिंह का पुत्र आयुष राजपूत दरवाजे पर गया था । उसको देखकर सुरजीत कुमार के परिजनो ने अपने मकान से ईट पत्थर का जमकर पथराव किया और उसे पर लाठी डंडों एवं लोहे के पाइप एवं बेलचा से जानलेवा हमला किया । आयुष की चीख पुकार सुनकर उसका बड़ा भाई आशीष कुमार माता रीता देवी एवं पिता रविंद्र प्रताप सिंह बचाने के लिए पहुंचे ।तो उन लोगों ने उन लोगों पर भी जानलेवा हमला किया और उन लोगों की लाठी डंडों लोहे के पाइपो एवं बेलचो से मारपीट कर दी ।जिससे यह सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।इस मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष के दीपक कुमार सुशील कुमार घायल हो गए ।सभी घायलों के सिर एवं शरीर में चोटे आयी है ।वहीं रविंद्र प्रताप सिंह के छोटे पुत्र आयुष कुमार के सिर में शरीर में गंभीर चोटे आई है ।जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अलीम अंसारी ने आयुष राजपूत आशीष कुमार रीता देवी एवं दूसरे पक्ष के दीपक राजपूत की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को रेफर कर दिया है ।दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है ।थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में नाली में पानी के निकास को लेकर मारपीट हुई है । घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है तथा इस प्रकरण की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *