दिल्ली में इलाज के दौरान पूर्व सैनिक जयद्रथ यादव का निधन, सिर में गोली मारकर किया था आत्मदाह का प्रयास |

2 Min Read

मेरापुर/फर्रुखाबाद/

थाना क्षेत्र के खलवारा गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक जयद्रथ यादव का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने बीते 27 मई की शाम अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें पहले फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे।

परिजनों के अनुसार, दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका लगातार उपचार चल रहा था, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि 27 मई की शाम जयद्रथ यादव अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जयद्रथ यादव ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस भी घटना के कारणों की जांच में जुटी है।देर रात तक उनके पैतृक गांव में शव के पहुंचने का इंतजार किया जाता रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर के बाहर एकत्र रहे।

अचरा चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम जयद्रथ यादव के घर पहुंची थी, लेकिन उस समय मकान पर ताला लगा मिला। इस कारण तत्काल आवश्यक कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की जांच जारी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *