फर्रुखाबाद न्यूज़:- पीछे से आई बाइक ने मारी ऐसी टक्कर कि मच गया हड़कंप, पिता गंभीर—14 साल का बेटा भी घायल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

Ad image

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।

थाना क्षेत्र में शनिवार को दयानंद इंटर कॉलेज के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने आगे चल रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके 14 वर्षीय बेटे को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर निवासी बृजेश (30) अपने 14 वर्षीय पुत्र रमन के साथ बाइक से राजेपुर कस्बा स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। बताया गया कि दोनों दयानंद इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे। हादसे में बृजेश को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके बेटे रमन को भी चोट लग गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी के निर्देश पर उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया, हेड कांस्टेबल आशीष राजपूत, अंकुश समेत पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिसकर्मी ने खुद संभाला स्ट्रेचर, घायल को पहुंचाया एंबुलेंस तक

घटना के बाद पुलिस की तत्परता भी देखने को मिली। उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह भदौरिया ने गंभीर रूप से घायल बृजेश को स्वयं स्ट्रेचर पर रखवाया और उन्हें 108 एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजेपुर भेजा गया। पुलिस की इस मानवीय पहल और तत्काल कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की परिस्थितियों और टक्कर मारने वाली बाइक के चालक शिवलाल, निवासी बल्लू बेहटा के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

दयानंद इंटर कॉलेज के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस मार्ग पर वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *