फर्रुखाबाद |
पिछड़ा दलित समाज सेना द्वारा गौरव एबील पुत्र रोबर्ट एबील, निवासी बढ़पुर, को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी सामाजिक निष्ठा, समाज के प्रति समर्पण और अब तक किए गए परिश्रम को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। संगठन ने गौरव एबील को तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरव एबील को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामाजिक परिचितों और इष्ट-मित्रों की ओर से शुभकामना संदेश देने का सिलसिला शुरू हो गया है। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
