हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा अमृतपुर, धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्टर गोपाल सक्सेना

अमृतपुर/फर्रुखाबाद।

कस्बा अमृतपुर में शनिवार को भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा कस्बा शिवमय हो गया। बारात में भगवान भोलेनाथ की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शिव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर भक्त भावविभोर नजर आए।

बारात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुरानी चौकी पहुंची। इसके बाद ओम बिहारी वाजपेई ज्वेलर्स चौराहे से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग होते हुए भरत दास बाबा के स्थान पर पहुंची, जहां अध्यक्ष राम दुलारे स्वास्थ्य ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बारात प्राचीन ठाकुरद्वारा स्थल पहुंची, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजन का समापन किया गया।

आयोजकों ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

भगवान शिव की बारात को भव्य और व्यवस्थित बनाने में आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजक मंडल में मुख्य रूप से विवेक पाठक, शरद पाठक, राजेश पाठक, मोनू पाठक, गौरव पाठक, शिवम पाठक और जितेंद्र अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन में सहभागिता निभाई। बारात के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस

शिव बारात के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *