फर्रुखाबाद न्यूज़:- हलवाई-बावर्चियों के सम्मेलन में गूंजी गुणवत्ता की बात, ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स ने बढ़ाया भरोसे का कदम |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

Ad image

नगर में जटवारा रोड स्थित सीपी गेस्ट हाउस में ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से हलवाई एवं बावर्ची परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में हलवाई, बावर्ची एवं दुग्ध उत्पादों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान दूध और उससे तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता, शुद्धता और उपलब्धता को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश अग्रवाल एवं डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग, रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स के एमडी अनुज अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए इस तरह के संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मेलन में आयोजकों ने बताया कि ज्ञान मिल्क प्रोडक्ट्स की ओर से शुद्धता एवं गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए दूध, दही, पनीर, घी, मक्खन, लस्सी, छाछ, खोया, ज्ञान मटर, क्रीम सहित विभिन्न दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हलवाई एवं बावर्चियों के साथ उत्पादों को लेकर सीधा संवाद किया गया तथा उनकी आवश्यकताओं और सुझावों पर भी चर्चा हुई।

आयोजकों के अनुसार हलवाई और बावर्ची वर्ग दुग्ध उत्पादों का बड़े स्तर पर उपयोग करता है। ऐसे में उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। सम्मेलन के माध्यम से उत्पादों की जानकारी देने के साथ-साथ ग्राहकों की जरूरत और बाजार की मांग को समझने पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में प्रोपाइटर एवं डीलर अजमल कादरी, कादरी कन्फेक्शनरी स्टोर के अफजल मंसूरी, जीएम नदीम रिजवी समेत मुकेश हलवाई, अनिल हलवाई, कुलदीप हलवाई, प्रमोद हलवाई, शोभित हलवाई, आरिफ खान सामा, सलीम खान सामा, शाहिद मियां, बबलू मुईन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। सम्मेलन में मौजूद हलवाई और बावर्चियों ने भी इस पहल को उपयोगी बताते हुए उत्पादों की गुणवत्ता और नियमित उपलब्धता को महत्वपूर्ण बताया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *