फर्रुखाबाद न्यूज़:- मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स में राजस्थान विस्तार: डॉ. मोहसिन मंसूरी बने चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

Ad image

फर्रुखाबाद |

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एवं ISO प्रमाणित सामाजिक संगठन “मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स” ने संगठन विस्तार करते हुए राजस्थान में बड़ी नियुक्ति की है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के प्रथम मुस्लिम देहदानी डॉ. अरशद मंसूरी ने सर्वसम्मति से डॉ. मोहसिन मंसूरी सुपुत्र मो. उस्मान मंसूरी, निवासी कामधाज नगर, निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को जिला प्रभारी – चित्तौड़गढ़ के पद पर मनोनीत किया है।

मनोनयन पत्र पत्रांक MSMSW/2026/1023 दिनांक 01/09/2026 के तहत जारी किया गया है। इस पद का कार्यकाल मनोनयन तिथि से एक वर्ष का होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने कहा –

डॉ. मोहसिन मंसूरी एक उच्च शिक्षित, कर्मठ एवं समाजसेवी युवा हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले में संगठन की गतिविधियां जैसे – अंगदान जागरूकता, रक्तदान, शिक्षा दान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गरीबों की मदद के कार्य और तेज होंगे। समाज एवं राष्ट्र हित में काम करने के लिए उनका मंसूरी सोसाइटी परिवार में हार्दिक स्वागत है।

नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. मोहसिन मंसूरी ने कहा –

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरशद मंसूरी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। चित्तौड़गढ़ जिले के हर तहसील में मंसूरी सोसाइटी की विशाल टीम खड़ी करूंगा और संगठन के उद्देश्यों – ‘स्वस्थ्य एवं खुशहाल भारत के पुनर्निर्माण’ को घर-घर तक पहुंचाऊंगा।

संगठन का उद्देश्य:

मंसूरी सोसाइटी ऑफ मेडिकल सोशल वर्कर्स (रजि.नं. 1059/2009) एक गैर राजनीतिक एवं आई.एस.ओ. प्रमाणित सामाजिक संगठन है जो पिछले कई वर्षों से अंगदान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रक्तदान, लू से बचाव, शिक्षा दान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *