फर्रुखाबाद न्यूज़:- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे नदीम फ़ारूक़ी, राहत सामग्री बांटकर दिया मदद का भरोसा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद।

Ad image

बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों की मदद के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत शमसाबाद के चेयरमैन नदीम अहमद फ़ारूक़ी शनिवार को मैदान में उतरे। उन्होंने 194-सदर विधानसभा क्षेत्र के मंडी समिति और गाड़िया हैवतपुर कॉलोनी पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

इस दौरान नदीम अहमद फ़ारूक़ी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राहत सामग्री मिलने पर बाढ़ पीड़ितों ने उनका आभार जताया।

राहत वितरण के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनदीप यादव, जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना, शिवशंकर शर्मा, राजपाल यादव, हर्ष गंगवार, अंकित यादव समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने कहा कि आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने और उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *