फर्रुखाबाद न्यूज़:- नवाबगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

नवाबगंज/फर्रुखाबाद |

Ad image

थाना क्षेत्र के गंगलऊ परमनगर गांव के पास सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे पटरी के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया गया कि सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे रेलवे के केमैन ने शमसाबाद स्टेशन पहुंचकर रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर पुत्तन लाल ने तत्काल जीआरपी, डायल 112 पुलिस और संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया।

शुरुआती दौर में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों से पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक की पहचान कांधेमई निवासी करीब 25 वर्षीय करन पुत्र कैलाश शाक्य के रूप में की।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि करन की मानसिक स्थिति पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। सोमवार रात वह घर में सोया था। सुबह किसी समय वह घर से निकल गया। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में उन्होंने शव की पहचान करन के रूप में की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक रात के समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस ने स्टेशन मास्टर की सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *