फर्रुखाबाद न्यूज़:- खूनी कुत्ते का कहर! एक ही रात में 20 भेड़ों को बनाया शिकार, 9 गंभीर घायल; शिकायत पर भी दबंगई का आरोप |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कम्पिल /फर्रुखाबाद/

थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव धीमर नगला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बारिश की रात एक पालतू कुत्ते ने भेड़ों के बाड़े में घुसकर जमकर आतंक मचाया। हमले में 20 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

पीड़ित पशुपालक धीरज पाल निवासी ग्राम धीमर नगला ने थाना कम्पिल में दी गई तहरीर में बताया कि वह बारिश होने के कारण रात में अपने घर सोने चला गया था। इसी दौरान पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उसके भेड़ों के बाड़े में घुसकर एक-एक कर कई भेड़ों पर हमला कर दिया। सुबह जब वह बाड़े पर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। करीब 20 भेड़ें मृत पड़ी थीं और 9 भेड़ें घायल अवस्था में तड़प रही थीं।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने कुत्ते के मालिक से घटना की शिकायत की तो उसने गलती मानने के बजाय गाली-गलौज की और धमकाते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाना कम्पिल पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गांव में इस घटना के बाद पशुपालकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे आक्रामक कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। वहीं, एक ही रात में 20 भेड़ों की मौत से पशुपालक के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *