फर्रुखाबाद न्यूज़:- बिजली चोरों का गॉडफादर बना जेई: नगर अध्यक्ष ने उठाई आवाज तो पीछे लगा दिए अपने गुर्गे |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read



कायमगंज/फर्रुखाबाद |

भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र के प्रदेश सचिव मुन्ना सक्सेना ने नगर की चरमरायी विधुत जन समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत, प्रताप सिंह गंगवार जिला प्रभारी व अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे, पूर्व में विधुत विभाग में कार्यरत जेई0 जावेद के भृष्टाचार से सम्बंधित कई खुलासे व खबरें किसान यूनियन द्वारा किये गये जिससे बौखलाकर जेई0जावेद ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों को देख लेने व अपने अधिनस्थ गुर्गो द्वारा संगठन को धमकी दे डाली,

उधर जेई0 के गुर्गो द्वारा नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत को शान्त बैठने को कहा गया है साथ ही धमकी दी गयी कि चाहे कितना भी लिखकर खबर चला लो जेई0का तुम कुछ भी नही उखाड पाओगे जेई0जावेद को नगर में एक बर्ष से अधिक समय बीत गया नगर में आने के बाद से ही विधुत विभाग में धनउगाही कर यह भ्रष्टाचार से

विवादित बने हुए हैं

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेई0 जावेद अपने ही एक विशेष समुदाय को विधुत चोरी करवा कर धनउगाही करने में लगे हुए है, किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना ने कढे शब्दों में कहा कि जेई0 ने स्वयं व अपने गुर्गो द्वारा नगर अध्यक्ष को धमकी दिलवाने पर उसकी कढी निन्दा की है प्रदेश सचिव ने यह भी कहा यदि हमारे नगर अध्यक्ष या किसी कार्यकर्त्ता के साथ कोई भी घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विधुत विभाग व भृष्ट जेई0जावेद की होगी, इस दौरान मुन्नालाल सक्सेना ने उच्च अधिकारियो से जेई0 जावेद द्वारा अबैध रूप से अर्जित सम्पत्ति की जांच करने की मांग की है उन्होने यह भी कि उनके ही विभाग के जेई0केके0 मौर्या द्वारा

1लाख 60 हजार गवन कर भृष्टाचार करने का भी आरोप लगाया जा चुका है , किसान यूनियन द्वारा भृष्टाचार से सम्बन्धित

कई खुलासे होने के बाबजूद उच्च अधिकारियों द्वारा कोई कारवाही न करना संदेह को दर्शाता है

नगर अध्यक्ष राजेश राजपूत ने जांच करवाकर जेई0को विधुत विभाग से हटाने की मांग की है नहीं तो भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र धरना प्रदर्शन कर आन्दोलन करने को बाध्य होगा |

जेई जावेद ने आरोप लगाया

नगर अध्यक्ष को धमकी देने की बात निराधार है | 15 हज़ार महीने रंगदारी का भी आरोप लगाया |अवैध कार्य कराने के लिए भी अनैतिक दबाब बना रहे है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *