फर्रुखाबाद न्यूज़:- अखिलेश बनें यूपी के सीएम… 71 लीटर गंगाजल उठाकर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकला यह भक्त |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

मोहम्मदाबाद/फर्रुखाबाद।

Ad image

आस्था और सियासत का अनोखा संगम उस समय देखने को मिला, जब मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र के ग्राम जगतपुरा महादेवा निवासी 23 वर्षीय सचिन यादव उर्फ अंकित अपने साथियों के साथ अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की मनोकामना लेकर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े। शिवभक्तों का यह जत्था करीब 160 किलोमीटर की पदयात्रा कर अपने गांव के शिव मंदिर में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेगा।

इस अनोखी कांवड़ यात्रा की सबसे खास बात यह है कि श्रद्धालु अपने साथ 71 लीटर गंगाजल लेकर चल रहे हैं। कांवड़ को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की तस्वीरों से सजाया गया है। राजनीतिक आस्था से जुड़ी इस कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है।

बताया गया कि श्रद्धालु 12 अगस्त को बाइक से फर्रुखाबाद पहुंचे थे। इसके बाद 13 अगस्त को गंगाजी से पवित्र जल भरा गया और फिर पैदल यात्रा शुरू कर दी गई। जत्थे का उद्देश्य गांव पहुंचकर शिव मंदिर में गंगाजल अर्पित करना है।

जत्थे में शामिल सुरेंद्र सिंह यादव (45) और अवधेश कुमार (38) का कहना है कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली थी और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े थे। इसी विश्वास के चलते उन्होंने अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की मनोकामना के साथ यह धार्मिक संकल्प लिया है।

श्रद्धालुओं ने यह भी संकल्प लिया है कि यदि अखिलेश यादव दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वे हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लेकर अपने गांव तक कांवड़ यात्रा करेंगे। इस घोषणा ने यात्रा को और भी चर्चा में ला दिया है।

युवाओं का जत्था, अलग अंदाज की कांवड़

इस अनोखी यात्रा में सचिन कुमार के साथ सुरेंद्र कुमार यादव, अवधेश कुमार, मुखेंद्र सिंह (40), अनुज कुमार (21), नीतेश कुमार (14), अवनीत (18), सिम्पू (18) और आकाश (20) शामिल हैं। धार्मिक यात्रा के साथ राजनीतिक संकल्प जुड़ा होने के कारण यह कांवड़ सामान्य कांवड़ यात्राओं से अलग नजर आ रही है।

फर्रुखाबाद से मैनपुरी तक 160 किलोमीटर का सफर, 71 लीटर गंगाजल और अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत—इस अनोखी कांवड़ यात्रा ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *