एटा में ग्राम प्रहरियों का हुआ सम्मान, ग्रामीण सुरक्षा में योगदान की सराहना

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा में ग्राम प्रहरियों का हुआ सम्मान, ग्रामीण सुरक्षा में योगदान की सराहना

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा । जनपद बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किए जाने के कार्यक्रम का मंगलवार को पुलिस लाइन एटा स्थित बहुद्देशीय हॉल में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और सदर विधायक विपिन डेविड ने जनपद एटा के ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर उनके कर्तव्यनिष्ठ योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानन्द, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के संबोधन और सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली घटनाओं, आपसी विवादों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी ओर से समय पर सूचना मिलने से अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलती है।

जिलाधिकारी और सदर विधायक ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते हुए उनसे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों का उत्साहवर्धन करने के साथ पुलिस और ग्रामीण स्तर पर कार्यरत प्रहरी व्यवस्था के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। जनपद पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम प्रहरियों के सहयोग से निरंतर कार्य किए जाने की बात कही गई।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *