फर्रुखाबाद |
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय लोकेश कुमार अग्रवाल के आह्वान पर, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न कठिनाइयों के निस्तारण की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

यह 15 सूत्रीय ज्ञापन मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली के नाम संबोधित था। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नगर के उपजिलाधिकारी महोदय अभिषेक वर्मा के माध्यम से यह ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
- जिला अध्यक्ष: संजय गुप्ता
- नगर अध्यक्ष: अमित सेठ
- नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुधीर गुप्ता
- नगर महामंत्री: संजीव अग्रवाल
- उपाध्यक्ष: आलोक सक्सेना, मुस्तफा भाई
- जिला उपाध्यक्ष: लखपति बाबू सक्सेना
- विधानसभा अध्यक्ष: जितेंद्र रस्तोगी
- युवा नगर अध्यक्ष: विशाल गुप्ता
- जिला प्रचार मंत्री: अनुराग राठौर
- विधानसभा महामंत्री: संगम शाक्य
- कोषाध्यक्ष: कमलेश भारद्वाज
- किराना अध्यक्ष: अमित रस्तोगी
- अन्य उपस्थितजन: दीपक शर्मा, गौरव पांडे, डॉ. विशाल श्रीवास्तव आदि |
