फर्रुखाबाद न्यूज़:- मिनी नन्दनी योजना की ई-लॉटरी में 6 पशुपालक चयनित, 3 महिलाएं भी शामिल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

पशुपालकों की आय बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित प्रक्रिया में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार छह लाभार्थियों का चयन किया गया। चयनित लाभार्थियों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

योजना के तहत जनपद में कुल 189 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 104 आवेदन पात्र एवं उपयुक्त पाए गए। इसके बाद पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी कर छह लाभार्थियों का चयन किया गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं जिला समन्वयक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन ने बताया कि चयनित लाभार्थियों को प्रदेश के बाहर से साहीवाल, गिर, थारपारकर एवं गंगातीरी नस्ल की स्वदेशी गायें क्रय करनी होंगी। योजना के निर्धारित मानकों को पूरा करने पर लाभार्थियों को नियमानुसार अनुदान की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिनी नन्दनी कृषक समृद्धि योजना पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ ही गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर नन्द लाल वर्मा, दुग्ध मिशन नोडल अधिकारी/वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *