संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर जलेसर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर जलेसर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली

( योगेन्द्र प्रताप सिंह, जलेसर)

Ad image

जलेसर। एटा। उत्तर प्रदेश। जनपद एटा में जलेसर नगर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र 106 जलेसर में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। एटा से रथ द्वारा जलेसर पहुंचाए गए कलश का सर्वप्रथम नारी शक्ति नीलम प्रजापति, सदस्य जिला कार्य समिति भाजपा एटा ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने सिर पर कलश रखकर अंबेडकर पार्क, गोल नगर से कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा अंबेडकर पार्क गोल नगर से प्रारंभ होकर अकबरपुर हवेली, घंटाघर बाजार, बौद्ध जी पार्क, महावीर गंज स्थित अंबेडकर पार्क सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरी। जगह-जगह कलश पूजन और यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का समापन महर्षि वाल्मीकि मंदिर महावीर गंज पर हुआ। इस अवसर पर भाजपा विधायक संजीव कुमार दिवाकर ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को समानता, समरसता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

वहीं नीलम प्रजापति ने कहा कि संत रविदास जी महाराज के विचारों और आदर्शों पर चलकर समाज में एकता एवं सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। कलश यात्रा में दिलीप वासने, मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल वाल्मीकि, सरजू गौतम, अजय वाल्मीकि, राहुल प्रताप सिंह, राहुल मिश्रा, विराट जैन, सत्येंद्र जादौन, पवन पचौरी, सुधीर गौतम, धर्मेंद्र राजपूत, मुन्नी देवी प्रजापति, मनोज प्रजापति, निखिल प्रजापति, कन्हा, डॉo मोहन सिंह, वीरेंद्र सविता, जयपाल कुशवाहा, हीरालाल, रामगोपाल लोधी, लखपत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौके पर उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *