औचक निरीक्षण में चाक-चौबंद मिला महरूपुर सहजू का स्कूल, 148 बच्चों के बीच सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

फर्रुखाबाद।

Ad image

विकास खंड बढ़पुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू में मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। विद्यालय में साफ-सफाई से लेकर पेयजल, शौचालय, बिजली, रसोई और दिव्यांग विद्यार्थियों की सुविधाओं तक अधिकांश व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं।

21 अगस्त 2026 को किए गए निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीमती शबनम शहाना प्रवीन, सहायक अध्यापक श्री प्रशान्त कुमार कटियार, श्रीमती ऋिचा गंगवार और श्रीमती शीलू यादव के साथ अनुदेशक श्रीमती मंजेश्वरी एवं श्रीमती आभा उपस्थित मिलीं। निरीक्षण के समय विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। विद्यालय में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक मिली। बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय उपलब्ध पाए गए और सभी उपयोग योग्य स्थिति में मिले। शौचालय एवं मूत्रालय में जलापूर्ति की व्यवस्था भी ठीक पाई गई। टाइल्स का कार्य पूरा होने के साथ साफ-सफाई भी संतोषजनक मिली।

विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए सुलभ शौचालय के साथ आवागमन के लिए रैम्प और रेलिंग की सुविधा भी उपलब्ध मिली। मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट क्रियाशील पाई गई। कक्षा-कक्षों के फर्श का टाइलीकरण पूरा मिला और विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त फर्नीचर, डेस्क-बेंच तथा आवश्यक विद्युत उपकरण उपलब्ध पाए गए।

रसोईघर और मिड-डे मील की व्यवस्था भी पास हुई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की रसोई में टहरी तैयार मिली। अधिकारियों के अनुसार टहरी निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनी थी और उसकी गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई। रसोईघर में भोजन निर्माण से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं भी ठीक मिलीं।

विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई पूरी मिली और पूरा परिसर साफ-सुथरा पाया गया। विद्युत संयोजन उपलब्ध होने के साथ बिजली व्यवस्था भी क्रियाशील मिली। नल-जल आपूर्ति की व्यवस्था संतोषजनक रही। विद्यालय के सुरक्षित प्रवेश के लिए मुख्य गेट तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी उपलब्ध पाई गई।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में कहीं जलभराव नहीं मिला। विद्यालय का संपर्क मार्ग भी बना हुआ पाया गया। विद्यालय में कुल 148 विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज मिला।

मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय की अवस्थापना संबंधी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित रख-रखाव, स्वच्छता व्यवस्था और शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर बनाए रखी जाए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *