कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

———————————————

*किसान भाई समय रहते पोर्टल पर बुकिंग कर अनुदान योजना का लाभ उठाएं : उप कृषि निदेशक*

*एटा, 01 अगस्त 2026 (सू.वि.)।* उप कृषि निदेशक सुमित पटेल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन (NMAM) योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित एकल कृषि यंत्र एवं कस्टम हायरिंग सेंटर पर अनुदान प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन बुकिंग की अवधि बढ़ा दी गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में यह अवधि 16 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित थी। कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अब ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 01 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक कर दी गई है।

उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे कृषि विभाग के पोर्टल www.upagriculture.com⁠� पर ऑनलाइन बुकिंग कर अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इच्छुक कृषक निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *