फतेहगढ़/फर्रुखाबाद।

लोको दरगाह शरीफ़, फतेहगढ़ में आयोजित 266वें चार दिवसीय सालाना उर्स मुबारक के सकुशल एवं भव्य समापन के बाद दरगाह प्रशासन ने जिले के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया है। सज्जादा नशीन पीरज़ादा शाह मुहम्मद वसीम उर्फ़ “मुहम्मद मियाँ” की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका और निष्पक्ष पत्रकारिता ने उर्स की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक गरिमा को नई पहचान दिलाई।
बताया गया कि चार दिनों तक चले उर्स मुबारक में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन के दौरान भाईचारे, अनुशासन तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान जिले के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने आयोजन की हर गतिविधि को प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित कर लाखों लोगों तक पहुंचाया।

दरगाह प्रशासन ने कहा कि पत्रकारों की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग से उर्स की पवित्र परंपरा को व्यापक पहचान मिली। मीडिया की सकारात्मक कवरेज ने धार्मिक आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान की, जिसके लिए दरगाह परिवार सभी पत्रकारों का हृदय से आभारी है।
सज्जादा नशीन पीरज़ादा शाह मुहम्मद वसीम उर्फ़ “मुहम्मद मियाँ” ने सभी पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु, तरक्की, खुशहाली एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की निरंतर सफलता के लिए दुआ करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह समाजहित और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया का सहयोग मिलता रहेगा।
दरगाह प्रशासन ने अंत में एक बार फिर सभी पत्रकार बंधुओं का दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को अविस्मरणीय बताया।
