विश्व पर्यावरण दिवस पर शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान का सराहनीय अभियान, शिक्षकों ने लगाए दर्जनों पौधे |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद/

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार ने कम्पिल नगरी के रामेश्वरम मंदिर से अटैना मार्ग तक विभिन्न गांवों और सार्वजनिक स्थलों पर छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।

विद्यालय की प्रबंधिका, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्वयं पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया, ताकि भविष्य में ये पौधे बड़े होकर राहगीरों को छाया, शुद्ध वायु और प्राकृतिक सौंदर्य प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रबंधिका ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के सच्चे मित्र हैं। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देना है तो हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे।

इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे चारों ओर मौजूद वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और प्राकृतिक संसाधनों का समग्र आवरण है। यही हमारे जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए तथा उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने सभी परिवारों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार का मुखिया अपने परिवार के हर सदस्य से एक-एक पौधा अवश्य लगवाए। जब हर घर हरियाली का संकल्प लेगा, तभी पर्यावरण संतुलन कायम रह सकेगा। उन्होंने “वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ” का संदेश देते हुए लोगों से पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संतोष शर्मा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, विकास श्रीवास्तव, शायना खान, शशांक शुक्ला, सुरभि श्रीवास्तव, भूमिका सक्सेना, मोनी भारद्वाज, मनोज कुमार, गुंजन पाल, फलक, रेशमा सहित विद्यालय परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय द्वारा किया गया यह हरित अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *